जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा, मौके पर पुलिस बल तैनात

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा, मौके पर पुलिस बल तैनात

टीकमगढ़।आमिर खान।

जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत होने के बाद उनके परिजनों द्वारा जेल के सामने सड़क जाम कर हंगामा किया जा रहा है। मामले को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है।
जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी वृंदावन रैकवार की देर रात संदिग्ध मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल की पीएम कक्ष में रखवा दिया गया। अल सुबह घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। जैसे ही परिजन जेल पहुंचे तो उन्होंने जेलर से मिलने की बात कही लेकिन जेलर जेल से बाहर नहीं निकले और इसी बात से नाराज परिजनों ने जेल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी अनिल मौर्य अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन और भी भड़क गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है। जेल प्रबंधन का कहना है कि विचाराधीन कैदी की हार्ट अटैक आने से मौत हुई है, तो वहीं परिजनों का आरोप है कि उसकी जेल में हत्या कर दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews