खबर का असर: अब रेड जॉन से आने वाले नहीं होंगे होम क्वारनटीन

खबर का असर: अब रेड जॉन से आने वाले नहीं होंगे होम क्वारनटीन

टीकमगढ़।आमिर।

प्रशासन की थोड़ी सी चूक के कारण पूरे शहर में कर्फ्यू लगाने की खबर एमपी ब्रेकिंग ने 18 मई को लोगों तक पहुंचाई थी, जिसके बाद लोगों ने खबर को सराहा था। लोगों ने भी खबर को सही मानकर जिला प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए थे। हमने इसमें यही बताया था कि रेड जॉन से आने वाले लोगों को होम क्वारनटीन करने के बाद अगर उसमे से कोई कोरोना पॉजिटिव निकलता है, तो इससे उसके परिजनों सहित आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इस खबर के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने अपने आदेश में सुधार कर हमारी खबर पर मुहर लगाई है। कलेक्टर हर्षिता सिंह ने इस संबंध में तीन पेज का आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने रेड जॉन से आने वाले हर एक व्यक्ति को होम क्वारनटीन न करके प्रशासन द्वारा बनाए गए सेंटर पर ही क्वारनटीन करने की बात कही। साथ क्वारनटीन सेंटरों पर उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है की इनके नाश्ता, भोजन की व्यवस्था भी समय के अनुसार होगी। साथ सेंटरों पर मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews