Tikamgarh : कांग्रेस उम्मीदवार यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पहुंची असम पुलिस, फ्रॉड मामले में पूर्व मंत्री से पूछताछ जारी

yadvendra bundela

Yadvendra singh Bundela, Tikamgarh News : मध्य प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार से पुलिस की पूछताछ शुरू हो गई है । गुरुवार सुबह असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम पूर्व मंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर जांच करने पहुंची है।

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के मुताबिक असम पुलिस कोर्ट के किसी फ्रॉड मामले में पूर्व मंत्री से पूछताछ कर रही है। तड़के सुबह पहुंची असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम द्वारा पूर्व मंत्री से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में कोई अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

पूर्व मंत्री से हो रही पूछताछ के बीच स्थानीय पुलिस द्वारा घर के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। असम की टीम पहले स्थानीय पुलिस के पास पहुंची। वहीं स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पूर्व मंत्री यादवेंद्र बुंदेला के घर पहुंची थी। टीम पूर्व मंत्री यादवेंद्र बुंदेला सहित उनके स्वजनों से भी जानकारी ले रही है।

पूर्व मंत्री के घर को छावनी में बदला गया है। टीकमगढ़ से कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बुंदेला को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पूर्व मंत्री के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है। पुलिस का कहना है कि किसी धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews