युवा मोर्चा ने किया रक्तदान, 1 दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दान किया रक्त

युवा मोर्चा ने किया रक्तदान, 1 दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दान किया रक्त

टीकमगढ़,आमिर खान । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जतारा एवं लिधौरा मंडल द्वारा रक्तदान किया गया। जिला अध्यक्ष अमित नुना एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह घोष, मुनेंद्र सिंह सेंगर, भरत अग्रवाल एवं अंबर नायक की नेतृत्व में 1 दर्जन से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ राहुल तिवारी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में समाज की सेवा करने हेतु अनेक अनेक कार्यक्रम प्रतिदिन किए जा रहे हैं। इसी के उपलक्ष्य में आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जतारा और लिधौरा मंडल में 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। आगामी दिनों में युवा मोर्चा जिले के प्रत्येक मंडलों में वृक्षारोपण करेगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीपक सिंह सेंगर,आशीष राय,भरत अगरवाल,कपिल प्रजापति,नमन शर्मा,अम्बर नायक,विकाश सिंह तोमर,बॉबी गुप्ता,शंकर रजक,अजेंद्र प्रताप दांगी,जितेंद्र रैकवार द्वारा रक्तदान किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews