Ujjain News: महाकाल के भक्तों के लिए बनेगी 3 स्टार होटल, मिलेगी ये सुविधाएं

Ujjain News

Ujjain News Today: विश्व का सबसे बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु जैन पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में विस्तारीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं अब दर्शनार्थी बिना किसी परेशानी के मंदिर के समीप ठहर सके इसके लिए 3 स्टार होटल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति की ओर से हरी फटक ओवर ब्रिज के पास जी प्लस फोर श्रेणी के भवन निर्माण की तैयारी की जा रही है। दानदाताओं के सहयोग से इस होटल को तैयार किया जाएगा।

Ujjain आने वाले भक्तों को सुविधा

धर्म नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर समेत हरसिद्धि, काल भैरव, गढ़ कालिका, मंगलनाथ समेत अन्य प्राचीन मंदिर मौजूद है। यहां दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु शिप्रा स्नान करने के साथ उज्जैन में ठहरना चाहते हैं। लेकिन कई बार सर्व सुविधा युक्त जगह ना कर पाने के चलते अधिकांश श्रद्धालु इंदौर चले जाते हैं। इसी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जल्द होगी जमीन अधिग्रहित

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आने वाले दर्शनार्थियों को ठहरने के लिए सर्वोत्तम स्थान उपलब्ध करवाना है। मंदिर के समीप ही व्यवस्था हो सके इसलिए हरी फाटक ओवरब्रिज चौराहा पर मन्नत गार्डन की भूमि पर इस अत्याधुनिक होटल निर्माण की योजना तैयार की गई है। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया था जहां इस प्लान पर चर्चा भी की गई है और कुछ डिजाइन भी तैयार किए गए हैं। वाले दिनों में जमीन का अधिग्रहण करने का काम शुरू कर दिया जाएगा और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

मिलेगी ये सुविधा

योजना की जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके मुताबिक भूमि का अधिग्रहण करने के बाद उस पर जी प्लस को श्रेणी के 14 भवन तैयार किए जाएंगे। हर भवन में अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। रोड चौड़ी रखी जाएगी ताकि यात्रियों को वाहन लाने ले जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसी के साथ लैंडस्कैपिंग और फूड प्लाजा जैसे व्यवस्थाएं भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews