उज्जैन में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक जिले में 237 संक्रमित

उज्जैन में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक जिले में 237 संक्रमित

उज्जैन| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| हालात को काबू में लाने सरकार यहां प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी कलेक्टर और सीएमएचओ तक को बदल चुकी है| जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए। इन्हें मिलाकर अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 237 हो गई है, वहीं जिले में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। 94 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

इसके पहले शनिवार को 16 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इनमें दो की मौत हो गई है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी दे रहे 36 साल के डॉक्टर को भी कोरोना संक्रमण मिला है। उन्हें मरीजों से यह संक्रमण हुआ। उज्जैन जिले में डेथ रेट 19 फीसदी से अधिक है। हालांकि पिछले सप्ताह से कोरोना को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ी है। अब तक 94 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

वहीं कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब रविवार सुबह से पूरे शहर का सर्वे शुरू किया गया। इसके लिए शनिवार को सर्वे टीम को नानाखेड़ा स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews