महाकाल लोक के बाद अब कालभैरव का हो रहा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

महाकाल लोक के बाद अब कालभैरव का हो रहा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

Ujjain News: उज्जैन में महाकाल लोक (Mahakal Lok) के विस्तार के बाद अब शहर के दूसरे हिस्से में भी सौंदर्यीकरण का काम किया जाने वाला है। महाकाल के बाद बाबा कालभैरव का मंदिर ऐसा है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए अब मंदिर का सौंदर्यीकरण कर यहां पार्किंग एरिया बढ़ाने के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जबसे महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है बाहरी श्रद्धालुओं की संख्या शहर में तेजी से बढ़ गई है। इस वजह से शहर के प्राचीन मंदिरों में आने जाने वाले लोगों का दबाव बढ़ गया है। कालभैरव में भी बाबा को मदिरा का भोग लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसी के चलते स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत परिसर का विकास तो किया ही जा रहा है। लेकिन अब श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुविधाओं में बढ़ोतरी भी की जाएगी।

मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ यहां का अवलोकन किया। यहां सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श करने के बाद कलेक्टर ने एक प्लान तैयार करने को कहा है। बता दें कि सबसे ज्यादा ध्यान पार्किंग एरिया को बढ़ाने पर दिया जाएगा। फिलहाल 120 टू व्हीलर और 90 फोर व्हीलर पार्किंग का निर्माण चल रहा है, जिसे बढ़ाने की बात कही जा रही है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। पार्किंग एरिया बढ़ जाने की वजह से आवागमन सुविधाजनक हो सकेगा और त्योहार के मौके पर सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने पड़ेंगे।

कालभैरव मंदिर में दूसरी बड़ी समस्या श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट की देखी जाती है। कलेक्टर का कहना है कि यहां पर आसानी से प्रवेश और निर्गम होना चाहिए। इसी के साथ परिसर में हरियाली और उद्यान को विकसित किया जाएगा। मंदिर के बाहरी हेरिटेज लुक को भी निखारे जाने पर काम होगा, पास में शिप्रा नदी भी स्थित है जहां घाटों का सौंदर्यीकरण होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews