उज्जैन में एक और पॉजिटिव केस, अब तक 26 मरीज संक्रमित

उज्जैन में एक और पॉजिटिव केस, अब तक 26 मरीज संक्रमित

उज्जैन| शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है| मंगलवार को यहां एक और कोरोना संक्रमित केस सामने आया है| इससे पहले सोमवार को एक साथ 7 नए केस आये थे| लगतार सामने आ रहे मामलों से स्वास्थ्य अमले और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मंगलवार को गांधीनगर निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| इस शख्स को सर्दी- खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। स्वास्थ्य अमले ने सर्वे के दौरान सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह पॉजिटिव आई। मरीज के परिवार में कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं है।

अब तक उज्जैन जिले में अब तक 26 मामले सामने आ चुके हैं।‌ इनमें से छह लोगों की मौत हुई है। तीन दिनों में दस नए केस आए हैं, वहीं चार मरीज ‌ठीक भी हुए हैं। पहला मामला 25 मार्च को सामने आया था। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य अमले और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews