उज्जैन के नानाखेड़ा स्टेडियम में 7 करोड़ की लागत से बन रहा एथलेटिक्स ट्रैक, इन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

Nanakheda Stadium

Nanakheda Stadium Ujjain: उज्जैन के नानाखेड़ा स्टेडियम में वह नजारा  जल्द ही देखने को मिलेगा जब यहां देशभर के खिलाड़ियों की मेजबानी की जाएगी। 8.11 हेक्टेयर में फैले इस स्टेडियम में नेशनल खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है और 7 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग खत्म होने की कगार पर है। काम पूरा होते ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

नानाखेड़ा स्टेडियम में दो चरणों में काम किया जा रहा है।एथलेटिक्स ट्रैक तैयार होने के बाद 30 लाख की लागत से लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। इसी के साथ इंदौर-उज्जैन संभाग का पहला मल्टीपर्पज इनडोर हॉल भी 11.43 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

11.43 करोड़ का इनडोर हॉल

नानाखेड़ा स्टेडियम में चल रहे कामों के दूसरे चरण में ट्रेन संभाग का पहला इंडोर मल्टीपरपज ऑल तैयार किया जाएगा। यहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा सकेगी। इस हॉल के लिए टेंडर जारी होने के साथ लेआउट डल चुका है, जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसमें मलखंभ, जिमनास्टिक, कराटे, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन कोर्ट के साथ शूटिंग रेंज मौजूद होगी। राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल ग्राउंड की स्वीकृति भी यहां दे दी गई है।

सीमेंट कोटेट है लॉन टेनिस कोर्ट

30 लाख की लागत से जो लॉन टेनिस को तैयार किया जा रहा है इसका 50% काम पूरा हो चुका है। नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बनाए जा रहे हैं इस कोर्ट का अधिकांश हिस्सा सीमेंट कोटेट है। नानाखेड़ा स्टेडियम में अब तक नेताओं की सभाओं का दौर चलता था और रात के समय यहां नशेड़ियों भीड़ भाड़ देखने को मिलती थी। लेकिन अब ये नजारा जल्द ही बदल जाएगा और नेशनल स्तर की प्रतिस्पर्धा यहां पर आयोजित की जाएगी। शहर के खिलाड़ियों को भी अपनी रूचि के खेलों में तैयारी करने के लिए अच्छी जगह उपलब्ध हो सकेगी और उज्जैन का नाम देश भर में रोशन होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews