Badshah Music Video: बादशाह के नए एल्बम पर मचा बवाल, भोलेनाथ का नाम हटाकर माफी मांगने की हुई मांग

Badshah Music Video Controvercy

Badshah Music Video Controversy In Ujjain: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह हमेशा ही अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनका एलबम सनक रिलीज हुआ है लेकिन इसके एक गाने की वजह से विवाद की स्थिति बन गई है और लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

महाकाल मंदिर के पुजारियों समेत कई भक्तों ने इस गाने में भगवान भोलेनाथ के नाम के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल का विरोध जताया है और गाने से भगवान का नाम हटाने सहित माफी मांगने की मांग की है। यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर सिंगर ने माफी नहीं मांगी तो उज्जैन समेत अन्य शहरों में उनके खिलाफ FIR की कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन में Badshah Music Video Controversy

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के वरिष्ठ महेश पुजारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू सनातन सभ्यता का दुरुपयोग किया जा रहा है। साधु, संत हो या कथावाचक सभी इन चीजों पर मौन है। फिल्म स्टार और गायकों को भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाने का कोई भी हक नहीं है। इस बार एक साथ इन लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि हर कोई सनातन धर्म को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम लगातार इसका विरोध करते आए हैं और आगे भी करेंगे। महाकाल सेना और पुजारी महासंघ समेत हिंदू संगठनों ने इस गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने की मांग की है।

इस बात पर मचा बवाल

बादशाह का 2 मिनट 15 सेकंड का एक गाना इस समय ट्रेंड कर रहा है, जिसमें 40 सेकंड के बाद जो बोल हैं उन पर हिंदू संगठनों ने अपना विरोध दर्ज करवाया है। इस गाने में बोल है कि हिट पर हिट मारता फिरूं, 3 दिन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है।

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

यही कारण है कि लोगों ने इस गाने का विरोध करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक यूट्यूब पर इसे 18 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई नामी लोगों ने इस पर रील भी बनाई है और गाना काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन शिव भक्तों को यह बिल्कुल भी रास नहीं आया है।

माफी मांगे बादशाह

गाने का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि बादशाह का गाना फिलहाल बहुत चल रहा है। लेकिन हम शिव भक्त हैं और जिस गाने में भोलेनाथ का नाम लेकर अश्लीलता परोसी जाएगी उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तत्काल ही इस गाने को सोशल मीडिया से हटाकर बादशाह को शिव भक्तों से माफी मांगने चाहिए नहीं तो 24 घंटे के अंदर एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी। उनका यह भी कहना है कि सेलिब्रिटी होने का यह मतलब नहीं होता कि आप सनातन धर्म के बारे में गलत बातें कहेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews