उज्जैन में भाजपा नेता के भाई ने ली अपने ही बेटे की जान, हिरासत में आरोपी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भाजपा नेता और घट्टिया क्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे अरविंद मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी।
Ujjain News

Ujjain News : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब भाजपा नेता और घट्टिया क्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे अरविंद मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, मामला माकड़ोन क्षेत्र का है। जब किसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। इससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

हिरासत में आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अरविंद मालवीय अपने ससुराल में रहता था। वहीं, परिवार में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आरोपी मंगल मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल एसपी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि माकड़ोन के सुचाई गांव में मंगल मालवीय और उनके बेटे अरविंद मालवीय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मंगल मालवीय ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से बेटे पर गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली उसके सिर पर और दूसरी छाती पर लगी, जिससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

उज्जैन से राजेश कुल्मी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews