महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था में किया जाएगा बदलाव, साल के आखिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था में किया जाएगा बदलाव, साल के आखिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) विस्तारीकरण की योजना में अब दूसरे चरण का काम शुरू कर दिया गया है। महाकाल लोक (Mahakal Lok) में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है और शुभारंभ से पहले मंदिर समिति की बैठक आयोजित कर व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई थी। अब दूसरे चरण के काम शुरू होने के चलते इस व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

5 दिसंबर को प्रशासनिक भवन कोठी पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित किए जाने की बात कही जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की जाएगी और उन्होंने बैठक के संबंध में संकेत दे दिए हैं। बैठक में जो मुद्दे रखे जो आने वाले हैं उन पर मंदिर प्रशासन ने तैयारी करना शुरू कर दी है।

महाकालेश्वर मंदिर में दिसंबर के आखिरी दिनों में और जनवरी के पहले सप्ताह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है। साल के आखिर और नए साल की शुरुआत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचते हैं। वहीं महाकालेश्वर विस्तारीकरण के दूसरे चरण के काम शुरू हो चुके हैं, ऐसे में दर्शन व्यवस्था किस तरह से रखी जाए इस बारे में बैठक में चर्चा की जाएगी।

मंदिर समिति की इस बैठक में दर्शन व्यवस्था के साथ मंदिर की ओर से जो काम शुरू किए जाने हैं, उन पर भी चर्चा होगी और अन्य मुद्दों पर भी निर्णय लिए जाएंगे। महाकालेश्वर मंदिर में जितनी भी व्यवस्थाएं लागू की जाती है उन सब के बारे में मंदिर समिति की बैठक में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाता है।

जल्द होगा 5G का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में सबसे पहले उज्जैन के महाकाल लोक में 5G की सेवा शुरू की जा रही है। महाकाल के आंगन में नेटवर्क टॉवर लगाने के लिए टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। 5G सर्विस का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां पर आएंगे। हालांकि, अभी उनका प्रोग्राम तय नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यह सर्विस शुरू कर दी जाएगी। टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों की देखरेख में महाकाल लोक में 3, 6 और 12 मीटर के पोल लगाए गए हैं। जिन पर सुचारु रुप से व्यवस्था करते हुए 5G सर्विस शुरू की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews