उज्जैन में 15 तक पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 5 की मौत

उज्जैन में 15 तक पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 5 की मौत

उज्जैन @ अर्पण कुमार
उज्जैन| जिले में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है| अब तक जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनुसुईया ने कोरोना वायरस से सम्बन्धित मरीजों के सम्बन्ध में हैल्थ बुलेटिन जारी किया है|

लेब रिपोर्ट की जानकारी इस प्रकार है:- आज 08 अप्रैल तक लिये गये सेम्पल की संख्या 515 है। आज 08 अप्रैल तक 305 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें नेगेटिव आये सेम्पल की संख्या 291 है। आज दिनांक तक पाजीटिव आये सेम्पल की संख्या 14 है। आज दिनांक तक इन्दौर से लिये गये सेम्पल की पॉजीटिव रिपोर्ट की संख्या 01 है। आज पॉजीटिव आये सेम्पल की संख्या 02 है। इस तरह कुल 15 पॉजीटिव रिपोर्ट है। आज दिनांक तक कोरोना से मृत मरीजों की संख्या 05 है।

उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 15 हो गयी है । आज आई रिपोर्ट में 2 और पॉजिटीव पाए गए है।
1 – शहनवाज पिता अब्दुल सत्तार, उम्र 35 वर्ष ।
निवासी – रामप्रसाद भार्गव मार्ग उज्जैन
2 – समद पिता यूसुफ , उम्र 61 निवासी रामप्रसाद भार्गव मार्ग उज्जैन
इसमें शाहनवाज कोरोना पॉजिटिव मृतक सलमा बी निवासी रामप्रसाद भार्गव मार्ग का बेटा है ।
जबकि दूसरा व्यक्ति समद कोरोना पॉजिटिव मृतक सलमा बी निवासी रामप्रसाद भार्गव मार्ग के जेठ है ।,

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews