उज्जैन/अर्पण कुमार। उज्जैन में विदेश यात्रा से लौटे डाक्टर दंपत्ति की कोरोना वायरल सेंपल टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया कि माधव नगर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे एक डाक्टर दंपत्ति को एहतियातन भर्ती किया गया था। उनका सैम्पल इंदौर और फिर वहां से भोपाल एम्स में भेजा गया । अब उसकी रिपोर्ट आ गई है जो नेगेटिव है। अच्छी बात है कि अब उज्जैन जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव नही पाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी लोगो से कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी उपायों का पालन करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें
1महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर
2उज्जैन के होटल में मौत का चैंबर! सफाई करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 भी गंभीर
3उज्जैन के विक्रम यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की अव्यवस्थाओं पर छात्राओं का फूटा गुस्सा, हॉस्टल में न बिजली, न पानी और खाने में कच्ची रोटियां
4उज्जैन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, तिरंगा लेकर दौड़े जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक
