नशे में धुत होकर विक्रम यूनिवर्सिटी कार्यालय पहुंचा कर्मचारी, जमकर किया हंगामा

Vikram University

Vikram University Ujjain: विक्रम विश्वविद्यालय में बीते दिन एक कर्मचारी का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सारी हदें पार करते हुए वो शराब के नशे में धुत होकर विश्वविद्यालय पहुंच गया और कार्यालय में जाकर जमीन पर लेट गया। हालत यह थी कि उससे ठीक से बैठा भी नहीं जा रहा था और बमुश्किल अन्य कर्मचारियों ने उसे घर पहुंचाया। मामला सामने आने के बाद कुलपति अखिलेश कुमार पांडे ने इस हरकत को गलत ठहराते हुए कर्मचारी पर कार्रवाई करने की बात कही है।

शराब में धुत नजर आया कर्मचारी

विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन विभाग में पदस्थ कर्मचारी चंदन मदहोशी की हालत में मुख्य प्रशासनिक कार्यालय पहुंचा। उसकी हालत बैठने लायक भी नहीं थी और वह मुख्य कार्यालय में जाकर जमीन पर सो गया। जब अन्य कर्मचारियों ने उससे नशे की हालत में ऑफिस आने को लेकर सवाल किया, तो वह ढंग से जवाब भी नहीं दे पा रहा था।

यूनिवर्सिटी के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वह इस तरह नशे की हालत में कार्यालय आ चुका है। लेकिन इस बार तो हालत बहुत ही ज्यादा खराब थी और वह जमीन से उठ भी नहीं पा रहा था। कर्मचारियों ने मशक्कत से उसे उठाया और दोपहिया वाहन पर बैठाकर घर के लिए रवाना किया।

विश्वविद्यालय करेगा कार्रवाई

कर्मचारी की इस हरकत की वजह से विक्रम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।अन्य कर्मचारी नशे में धुत कर्मचारी को संभालते हुए दिखाई दिए। जब यह मामला कुलपति अखिलेश पांडे के संज्ञान में आया तो उनका कहना है कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है और यह विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल कर रही है। नशे में प्रशासनिक भवन पहुंचकर हंगामा करने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews