Mahakaleshwar Mandir: 45 लाख की लागत से मंदिर परिसर में शुरू हुआ अत्याधुनिक विद्युत सब स्टेशन, दूर होगी बत्ती गुल की समस्या

Mahakaleshwar Mandir

Mahakaleshwar Mandir Ujjain: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में इन दिनों विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है और लगातार नए-नए निर्माण हो रहे हैं। इसी कड़ी में नए टनल बनाए जाने के दौरान पुराना विद्युत सबस्टेशन हटाकर अब जूना महाकाल के पास अत्याधुनिक 630 किलो वाट का विद्युत सबस्टेशन तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ निगम कमिश्नर और महापौर ने अपने हाथों से किया।

Mahakaleshwar Mandir में नया विद्युत सबस्टेशन

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में कई बार बत्ती गुल हो जाने की वजह से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब नया सबस्टेशन मंदिर परिसर में बन जाने की वजह से इस समस्या से सभी लोगों को मुक्ति मिलेगी। बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने नगर निगम कमिश्नर के साथ इसका शुभारंभ किया।

महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के जो काम किए जा रहे हैं उसका फेज वन पूरा हो चुका है और फेज 2 के तहत निर्माण कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में 630 किलो वाट के इस नए विद्युत सबस्टेशन को तैयार किया गया है, ताकि बिजली संबंधित परेशानी से बचा जा सके और कभी भी लाइट बंद ना हो।

आई 45 लाख लागत

इस विद्युत सब स्टेशन के जरिए पूरे मंदिर परिसर में बिजली की व्यवस्था की जाने वाली है और इसे बनाने में 45 लाख रुपए लगाए गए हैं। आज दोपहर को महापौर मुकेश टटवाल और नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह के साथ महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल इसका शुभारंभ करते दिखाई दिए। सभी का कहना है कि अत्याधुनिक सबस्टेशन बन जाने से बिजली की सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews