
उज्जैन, योगेश कुल्मी। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन (Emmanuel Lenin) ने उज्जैन पहुँचकर महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) के दर्शन किए। वे अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण उन्होंने नंदी के हॉल से ही दर्शन किए। बाद में वे शनि मंदिर और शिप्रा नदी के तट पर भी पहुंचे। दर्शन के बाद मंदिर समिति की और से इमैनुएल लेनिन को महाकाल की तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की गई।
भारी सुरक्षा के साथ गोपनीय तरीके से उज्जैन पहुँचे फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने महाकाल दर्शन करने के बाद रामघाट व इंदौर रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर का भी भ्रमण किया। इसके बाद वो इंदौर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि दुनिया के कई मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ चल रहे विरोध के मद्देनजर फ्रांस के राजदूत के यहां पहुंचने के पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है वहीं मीडिया को भी इससे दूर रखा गया।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

