Ujjain: महाकाल के भक्तों के लिए किया जा रहा हाईटेक फैसिलिटी सेंटर का निर्माण, मिलेगी फाइव स्टार जैसी सुविधा

ujjain

Ujjain News: उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जब से महाकाल लोक का निर्माण हुआ है तब से रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा हजारों से लाखों तक पहुंच गया है। महाकाल के चरणों में शीश नवाने और यहां बने लोक का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ यहां देखी जाती है।

दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए एक-एक कर प्रशासन द्वारा कई तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक फैसिलिटी सेंटर भी तैयार किया जाने वाला है। जिसमें फाइव स्टार होटल की तरह सुविधा मिलेगी। एक नहीं बल्कि अलग-अलग सुविधा घर तैयार किए जाने वाले हैं। जिनका निर्माण नई टनल के सामने होने वाला है।

इतनी आएगी लागत

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इन सुविधाघरों का निर्माण करवाया जा रहा है। यह निर्माण लगभग 7000 वर्ग फीट में किया जा रहा है और यहां सारी सुविधाएं फाइव स्टार होटल की तरह मिलेगी। इन फैसिलिटी सेंटर को तैयार करने में लगभग 1.5 करोड़ की लागत आएगी। यहां पर साफ सफाई के साथ हाईटेक सुविधाओं का खासतौर पर ध्यान रखा जाने वाला है। 196 लोग इस सुविधाघर का इस्तेमाल कर सकेंगे जिनमें से 48 टॉयलेट महिलाओं और 148 टॉयलेट पुरुषों के लिए तैयार होगी।

कहां-कहां होगा निर्माण

इन हाइटेक सुविधाघरों का निर्माण महाकाल लोक और टनल से बाहर निकलने वाले रास्ते पर किया जाएगा। नई टनल के सामने इसका निर्माण किया जा रहा है। यहां पर इंडियन और वेस्टर्न सीट के साथ हाथ धोने और सुखाने के लिए मशीन लगाई जाएगी। बड़ा गणेश मंदिर के पास भी एक सुविधा घर 2400 वर्ग फीट में बनाए जाने वाला है। यहां पर भी सभी सुविधाएं हाईटेक होगी। छोटे बच्चों को माताएं दूध पिला सके इसके लिए यहां एक रूम भी तैयार किया जाएगा। जल्द ही इन निर्माण कार्यों को पूरा किया जाएगा ताकि भक्त सुविधा का लाभ उठा सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews