Mahakal Sawari: शाही रथ पर विराजित होंगे बाबा महाकाल के मुखारविंद, इस बार निकलेगी 10 सवारी

बाबा महाकाल की सवारी होगी इस बार और ज्यादा भव्य

Mahakal Sawari Preperation: उज्जैन में सावन भादौ के महीने में हर साल बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकाली जाती है। इस बार भी सवारी की तैयारियां शुरू की जा चुकी है। हर साल निकलने वाली सवारी में आकर्षण के कई केंद्र होते हैं और इस बार एक और चीज श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी और खींचेगी। दरअसल, इस बार महाकाल के मुखारविंद शाही रथ पर विराजित कर निकाले जाने वाले हैं। दानदाताओं की सहायता से मंदिर समिति रथ का निर्माण कर रही है। दिल्ली, इंदौर, उज्जैन में तीन रथ बनवाए जा रहे हैं, जिन पर बाबा महाकाल के मुखौटे रखकर निकाले जाएंगे।

Mahakal Sawari की तैयारी

महाकालेश्वर मंदिर से साल बड़ी भव्यता से बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस बार 19 सालों बाद बने विशेष संयोग के चलते बाबा की कुल 10 सवारी निकाली जाएगी। प्रत्येक सवारी में भगवान महाकाल का नया मुखारविंद भक्तों को दर्शन देगा। वहीं बाबा महाकाल मन महेश के रूप में पालकी में विराजित होकर प्रजा को दर्शन देंगे।

दूसरी सवारी में पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मन महेश सवार होंगे। इन दोनों के पालकी और हाथी पर सवार होने का क्रम शाही सवारी तक चलता रहेगा। तीसरी सवारी से बाबा महाकाल के अन्य मुखारविंद उमा महेश, होलकर, शिव तांडव, सप्त धान, घटाटोप, जटाशंकर आदि रथ पर निकाले जाएंगे।

पहले से हैं 5 रथ

बता दें कि मंदिर समिति के पास पहले से पांच रथ मौजूद है, जिन्हें रंग रोगन कर सवारी के लिए हर साल तैयार किया जाता है और अलग-अलग मुखौटे रखकर निकाले जाते हैं। लेकिन इस बार 10 दिन की सवारी होने के चलते 3 रथ की आवश्यकता पड़ रही है। जिनका निर्माण मंदिर समिति दानदाताओं के सहयोग से उज्जैन, इंदौर और दिल्ली में करवा रही है। मंदिर समिति ने बैठक कर रथ की डिजाइन फाइनल कर दी है जो जल्द ही बनकर तैयार होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews