अलग-अलग थीम पर निकलेगी महाकाल की सवारी, झांकियों से लेकर लोकनृत्य रहेंगे आकर्षण का केंद्र

बाबा महाकाल की हर सवारी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार निकलने वाली 6 सवारी अलग अलग थीम के साथ निकाली जाएगी। चलिए जान लेते हैं।
Mahakal sawari

उज्जैन में सावन भादौ मास में बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। यह वो समय होता है जब बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस बार निकलने वाली सवारी केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहने वाली है बल्कि इसके तरीके संदेश दिए जाएंगे।

हर सवारी के साथ संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। आने वाले श्रद्धालुओं को हर सोमवार एक नया अनुभव करने को मिलेगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले जनजातीय नृत्य दल भी अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं।

कब कब निकलेगी सवारी

सावन भादो मास का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है। दूसरा सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सोमवार 17 अगस्त, चौथा सोमवार 24 अगस्त, पांचवा सोमवार 31 अगस्त और शाही सवारी सोमवार 7 सितंबर को है।

क्या रहेगी सवारी की थीम

इस बार बाबा महाकाल की 6 सवारियां निकलने वाली है। पहले सवारी की थीम वैदिक उद्बोधन रखा गया है जिसमें पंडित और बटुक वैदिक मंत्रोच्चार करते दिखाई देंगे। द्वितीय सवारी में अलग अलग लोक नृत्य दल अपनी प्रस्तुति देंगे। तीसरी सवारी में पुलिस होमगार्ड, सेना, स्कूलों और निजी बैंड का प्रदर्शन शामिल किया जाएगा। चौथी सवारी पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ निकाली जाएगी। पांचवीं सवारी में 84 महादेव की भव्य झांकी शामिल होगी। अंतिम और शाही सवारी में सिंहस्थ 2028 की झांकी और ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews