बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मीडिया से कही ये बात

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मीडिया से कही ये बात

Ujjain News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज बाबा महाकाल के दर पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे। यहां पर पंडित संजय पुजारी और पंडित आशीष पुजारी ने उपमुख्यमंत्री को गर्भ गृह में पूजन अर्चन करवाई। 10 मिनट तक बाबा महाकाल की पूजा करने के बाद उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान भी किया। इसके बाद मंदिर समिति और पुजारी परिवार की ओर से फडणवीस को श्री महाकाल की तस्वीर और प्रसाद स्वरूप दी गई।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद फडणवीस ने मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आता रहता हूं। बाबा महाकाल उर्जा के पुंज हैं और उनके दर्शन करने से एक अलग ही शक्ति मिलती है। वहीं शाहरुख खान की फिल्म पठान पर चल रहे विवाद के बारे में उनका कहना है कि अगर किसी की देवी के प्रति श्रद्धा है और वह दर्शन करने जा रहा है तो यह अच्छी बात है। इसके बाद जब उनसे महाराष्ट्र में चल रहे राज्यपाल विवाद पर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”781111266″]

बता दें कि इससे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंच चुके हैं। वहीं आज महाकाल के आंगन से एक ओर सुविधा की शुरुआत हुई है। जहां मध्यप्रदेश में महाकाल मंदिर से 5G सर्विस को शुरू किया गया है। अब यहां आने वाले भक्त इसका फायदा उठा सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews