Road Accident: मक्सी-उज्जैन रोड पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Road Accident

Road Accident In Ujjain: शाजापुर से आने वाले मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार रात 3:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें ट्राले और बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई है। हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 15 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए उज्जैन लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह बस माधवगढ़ से अहमदाबाद जा रही थी और बस में सवार लोग शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें एक ही परिवार की दो महिलाएं और एक पुरुष है और तीनों बस में आगे की सीट पर बैठे हुए थे।

मक्सी उज्जैन मार्ग पर Road Accident

यह घटना उज्जैन-मक्सी रोड पर हुई है। जहां बस उज्जैन की ओर से आ रहे ट्राले से भिड़ गई। घटना में राम जानकी और मीराबाई की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुमित्रा देवी और राधा ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शव शाजापुर जिला अस्पताल भिजवा दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बस ओवरलोडेड थी और इस में 60 से 62 सवारी सवार थी। हादसे की घटना लगते ही तराना, कायथा और मक्सी से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था।

बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

इस हादसे की सूचना सुबह 5 बजे पुलिस को मिली, पुलिस का अमला जब मौके पर पहुंचा तो बस यूपी की थी। मामले में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ घायल सड़क पर पड़े हुए थे तो कुछ बस के अंदर हैं। ये सभी कानपुर से अहमदाबाद जा रहे थे।

ड्राइवर की लापरवाही की आशंका

बताया जा रहा है कि बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे और ड्राइवर तेज गति से वाहन चला रहा था। रात का समय था इसलिए सभी सो रहे थे लेकिन अचानक ही बस ट्राले में घुस गई और मौके पर अफरा तफरी मच गई। ये भी बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews