बिना अनुमति बजा रहे डीजे को रोकने गए तहसीलदार पर लाठी से हमला, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मारपीट की घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया पुलिस ने उसके डीजे को जब्त कर लिया बाद में पुलिस ने आरोपी दोनों डीजे संचालक भाई  धीरज और विनोद को गिरफ्तार कर लिया, दोनों चिकली ग्राम के रहने वाले हैं ।
Ujjain News

Ujjain News : उज्जैन जिले में एक तहसीलदार पर हमले का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि तहसीलदार बिना अनुमति बज रहे डीजे को रोकने गए थे तभी डीजे संचालक ने उनके सिर पर लाठी से हमला कर दिया, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन जिले की तहसील महिदपुर के गांव पाताखेड़ी में बाबा रामदेव के दो दिवसीय मेले का आयोजन था, मेले के दौरान निकल रहे चल समारोह में ड्यूटी पर लगे तहसीलदार इरशाद खान ने व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीजे संचालक को डीजे बंद करने का कहा, उन्होंने कहा कि डीजे बजाने की अनुमति नहीं है इसपर डीजे संचालक नाराज हो गया और उसने तहसीलदार खान पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में तहसीलदार के सिर पर चोंट आई , सिर से खून बहने लगा। उन्हें तत्काल झारड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।

तहसीलदार के सिर में तीन टांके 

घायल तहसीलदार इरशाद खान ने बताया कि मेले के दौरान विधायक का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डीजे वाला तेज आवाज में बजा रहा था। उसको कई बार माईक से अनाउंसमेंट किया की डीजे बंद कर ले लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद में अपने पटवारी के साथ उसे समझाने गया कि थोड़ी देर के लिए बंद कर ले। बात कर ही रहा था कि डीजे पर बैठे दो लोगो में से किसी एक ने शायद लोहे की रॉड या लाठी से मुझ पर हमला कर दिया। घायल तहसीलदार को प्राथमिक उपचार के बाद के उनके सिर में तीन टाँके लगाकर उज्जैन रेफर किया गया है डॉक्टर्स ने उन्हें एमआरआई कराने के लिए भी कहा है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डीजे जब्त किया  

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि डीजे संचालक बिना अनुमति डीजे बजा रहा था। डीजे बजाने पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है। मारपीट की घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया पुलिस ने उसके डीजे को जब्त कर लिया बाद में पुलिस ने आरोपी दोनों डीजे संचालक भाई  धीरज और विनोद को गिरफ्तार कर लिया, दोनों चिकली ग्राम के रहने वाले हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews