Ujjain News: महाकाल लोक की तरह वैष्णो देवी में बनेगा थीम पार्क, 4 सदस्यीय दल पहुंचा उज्जैन

Ujjain News

Ujjain News Today: उज्जैन में बनाया गया महाकाल लोक देश से लेकर विदेशों तक अपनी पहचान बना रहा है और बड़ी संख्या में दर्शनार्थी यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंचने है। इसी को देखते हुए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के आला अधिकारी यहां पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा के बारे में जानने के साथ ही इतनी ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर किस तरह से क्राउड मैनेजमेंट किया जाता है यह सारी व्यवस्थाएं अधिकारियों ने देखी।

Ujjain पहुंचे अधिकारी 

महाकाल लोक बन जाने के बाद देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगभग 3 गुना इजाफा देखा गया है और इसी के चलते महाकाल मंदिर समिति द्वारा व्यवस्था में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। व्यवस्था देखने के लिए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के ज्वाइंट सीईओ सुनील शर्मा, डिप्टी सीईओ विश्वजीत सिंह, और जीएम दिनेश गुप्ता समेत असिस्टेंट मैनेजर अभिजीत सिंह ने मंदिर पहुंच कर दो दिन तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Ujjain News

इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि दर्शन व्यवस्था में जो बदलाव किए गए हैं और श्रद्धालुओं को जो सुविधा दी जा रही है उसे समझने के लिए चार सदस्य दर उज्जैन पहुंचा है। मंदिर में बनाये गए महाकाल लोक की तर्ज पर वैष्णो देवी मंदिर में थीम पार्क बनाया जाने वाला है। महाकाल की व्यवस्था को समझने के बाद यह दल ओंकारेश्वर भी जाएगा और वहां से भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी जुटाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews