Ujjain: आज से 4 दिनों तक 4 घंटे गुल रहेगी इन क्षेत्रों की बिजली, कंपनी ने जारी किया मेंटेनेंस शेड्यूल

Ujjain

Ujjain News: उज्जैन में एक तरफ तो 39 डिग्री की गर्मी नहीं लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बिजली कंपनी ने चार-चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया है। बढ़ती हुई गर्मी के बीच बिजली कंपनी द्वारा पावर कट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल के हिसाब से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

33 केवी और 11 केवी फीडर पर प्री मानसून मेंटेनेंस करने के लिए यह शेड्यूल जारी किया गया है। आज यानी मंगलवार को 132 केवी भैरवगढ़ फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।

19 अप्रैल तक देगा मेंटेनेंस

बिजली कंपनी के इस मेंटेनेंस कार्य का असर रामपुरा, बकानिया, ताजपुर, जैथल, पिपलई समेत लगभग 25 गांव में नजर आने वाला है। यहां 4 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी जिससे लोगों के काम प्रभावित होंगे। इसी तरह से कमेंट रामगढ़, रानीपुर, चंदू खेड़ी, और चकरावदा में भी 19 अप्रैल तक मेंटेनेंस का काम जारी रहने वाला है। इन फीडर के अंतर्गत जो गांव आते हैं वहां पर भी बिजली सप्लाई बाध्य भी होगा।

मानसून में पहले मेंटेनेंस

बिजली कटौती को लेकर बिजली कंपनी का कहना है कि आने वाले मानसून को लेकर तैयारी की जा रही है इसलिए कटौती की जा रही है। शहरी क्षेत्र में पहले से ही मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार कटौती हो रही है। शहर में फॉल्ट और ट्रिपिंग के चलते बिजली गुल की समस्या भी देखने को मिल रही है। कंपनी का कहना है की बारिश की शुरुआत में तेज हवा या बारिश होने पर बिजली सप्लाई प्रभावित न हो सके इसलिए अभी से मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। हालांकि मेंटेनेंस के इस काम का असर आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर देता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews