दर्दनाक हादसा: ट्रैक्स और आयशर में भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्स और आयशर में भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल

उज्जैन, योगेश कुल्मी| उज्जैन (Ujjain) के बड़नगर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया| बड़नगर से गुजरात जा रही आयशर और धार जिले से बड़नगर की ओर आ रही ट्रैक्स की जोरदार भिड़ंत हाे गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई| जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं| जिन्हे अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है|

जानकारी के मुताबिक, आयशर ट्रक मजूदरों को लेकर गुजरात जा रहा था, जबकि ट्रैक्स में धार जिले के मनावर तहसील के टोंकी गाव के 16 लोग सवार होकर दशाकर्म के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन जा रहे थे। इस दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई| टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्स का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्स के ड्राइवर गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आयशर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। आयशर में बैठे करीब 25 लोग गुजरात मजदूरी करने जा रहे थे।

घटना के बाद सभी घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गंभीर घायलों का उज्जैन अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्स में करीब 16 लोग सवार थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews