MP Breaking News

उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने आरोपियों का जुलूस, लगाई उठक-बैठक, सफाईकर्मी पर किया था हमला

महाकाल मंदिर के सफाई कर्मचारी पर हुए हमले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करते हुए महाकाल मंदिर तक लेकर गई और उनसे माफी मांगने को कहा।
Ujjain

उज्जैन में महाकाल मंदिर में सफाई कर्मचारी से मारपीट करने के बाद कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। इन सभी का जुलूस निकालते हुए पुलिस इन्हें महाकाल मंदिर के गेट के सामने लेकर पहुंची। यहां यह तीनों कान पड़कर माफी मांगते और उठक बैठक लगाते नजर आए।

मंदिर के सामने मांगी माफी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन आरोपियों को महाकाल मंदिर के गेट के सामने लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कान पकड़ कर उठक बैठक लगाते दिखाई दिए। पुलिस ने इनकी जमकर पिटाई भी की। पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने ताली बजाकर पुलिस का अभिवादन भी किया।

आरोपियों पर केस दर्ज

इस घटना में पुलिस ने आरोपी हर्ष, रौनक और अर्पित की गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ बीएस की धारा 118 (1) 115 (2) 296 351 (3) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जाने वाला है। यहां होने वाली सुनवाई के बाद इन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला?

यह घटना शनिवार रात 9:30 बजे महाकाल मंदिर के शक्ति पथ और धनुष द्वारा के बीच की है। यहां मंदिर के सफाई कर्मचारी उमेश टेटवाल अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews