उज्जैन में शाही मस्जिद निर्माण के नाम पर चंदा वसूली, कमेटी ने कहा- हमने नहीं मांगा पैसा

उज्जैन में शाही मस्जिद का अतिक्रमण की जद में आ रहा हिस्सा तोड़े जाने को लेकर जमकर विवाद देखने को मिला। इसी बीच मस्जिद बनाने के लिए चंदा मांगे जाने की जानकारी सामने आई है। जिसे मस्जिद कमेटी ने ठगों की साजिश बताया है।
Ujjain

उज्जैन में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के बीच शाही मस्जिद भी आई। यहां तोड़फोड़ शुरू करने से पहले काफी विवाद की स्थिति देखने को मिली। मामला पथराव और आंसू गैस तक पहुंच गया। लेकिन आखिरकार स्थिति नियंत्रण में आई और मस्जिद के प्रभावित हिस्से हटाने का काम शुरू किया गया।

घटना के बाद से इलाके में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। इसी बीच एक नया मामला सामने आया है। दरअसल ठगों ने इस मौके को भुनाने की कोशिश की है। शहर में शाही मस्जिद दोबारा बनवाने के नाम पर चंदा मांगा जा रहा है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद मस्जिद कमेटी की ओर से वीडियो जारी कर चंदा ना देने को कहा गया है।

मस्जिद बनवाने के नाम पर चंदा

पूरे शहर में शाही मस्जिद को लेकर बनी स्थिति के बाद माहौल काफी अलग है। इसी बीच शाही मस्जिद बनवाने के नाम पर लोगों से अलग-अलग तरीके से चंदा लिया जा रहा है। कहीं घर-घर जाकर कैश ऐंठा जा रहा है तो सोशल मीडिया पर बारकोड भी जारी किए जा रहे हैं।

कमेटी ने बताई सच्चाई

जैसे ही मस्जिद बनाने के नाम पर चंदा इकट्ठा करने की बात सामने आई। तुरंत ही मस्जिद कमेटी की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। मस्जिद कमेटी के सदर अब्दुल मन्नान ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी की तरफ से अभी तक किसी से भी एक भी रुपए का चंदा नहीं लिया गया है। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर जो बारकोड शेयर किए जा रहे हैं, वो कमेटी ने जारी नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक मदद करना चाहता है तो उसे मस्जिद कमेटी या इमाम साहब से संपर्क कर जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर चल रहे हैं बारकोड की छानबीन किए बिना पैसे जमा नहीं करें। चंदा देने से पहले कमेटी से पुष्टि करें, ताकि पैसा सही जगह पहुंचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews