बाबा महाकाल की नगरी में 2600 करोड रुपए की लागत से उज्जैन गरोठ हाईवे बनाया जा रहा है। एक बार फिर गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 7 महीने पहले ही देवास रोड से रेलवे पटरी के बीच वाला हिस्सा ढहा था और अब एक बार फिर यही नजारा देखने को मिल रहा है।
हाईवे के इस हिस्से के धंसने के बाद अब एनएचआई के अधिकारी इसके 500 मीटर हिस्से को तोड़कर फिर से बनाने की बात कर रहे हैं। इसके लिए हाईवे बनाने वाली एजेंसी को फटकार भी लगाई गई है। यह कहा गया है कि 17 मीटर ऊंचाई पर बने हाईवे के 500 मीटर हिस्से को तोड़कर जल्द से जल्द फिर से निर्माण किया जाए।
वापस बनाया जाएगा हाईवे
इस बारे में जानकारी देते हुए पीडी एनएचआई उज्जैन शिवम शर्मा का कहना है कि उज्जैन गरोठ हाईवे पर देवास रोड ब्रिज के पास वाले हिस्से को तोड़कर फिर से बनाए जाने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कर 31 मार्च तक हाइवे पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाए।

कंपनी ने शुरू किया काम
दूसरी तरफ अफसर से मिली फटकार के बाद निर्माण एजेंसी जीएचवी कंस्ट्रक्शन ने जैसे की मदद से सड़क की खुदाई शुरू कर दी है। कंपनी सीनियर इंजीनियर अमित राय के मुताबिक हाईवे धंसा नहीं था इसमें कुछ तकनीकी खामियां सामने आई है। इस वजह से एक हिस्सा तोड़कर फिर से इसका निर्माण किया जा रहा है।
पहले भी धंस गई थी दीवार
ये पहली बार नहीं है जब उज्जैन गरोठ हाईवे पर कुछ हिस्सा ढहने की जानकारी सामने आई है। फरवरी के महीने में यहां देवास रोड बायपास की 40 फुट ऊंची दीवार अचानक से धंस गई थी। वहीं कई जगह ब्लॉक्स पर क्रैक भी नजर आए थे। इस बारे में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया था कि ब्लॉक फेल होने की शिकायत मिल रही है। काम चल रहा है और इसे रिपेयर किया जा रहा है।







