
उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में चूड़ीवाले को पीटने की घटना पुरानी भी नहीं पड़ी थी कि उज्जैन ने फिर एक विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक कबाड़ी वाले युवक पर जबरन जय श्रीराम के नारे लगाने पर मजबूर कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि “उज्जैन की एक और घटना। क्या मामू व डीजीपी साहब यह अपराधिक कृत्य नहीं है? क्या उज्जैन पुलिस इन दिग्भ्रमित युवकों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे? अब तो हद होती जा रही है।”
VIDEO: नीमच के बाद अब Rewa में तालिबानी सजा, पूरी तरह पटरी से उतरी कानून व्यवस्था
बता दें कि हाल ही में उज्जैन की गीता कॉलोनी में देश विरोधी नारे लगे थे। इसके बाद फिर एक वीडियो सामने आ रहा है जिसपर बवाल मच सकता है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है और घटना उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के झारड़ा गांव की है। इसमें कुछ लो कबाड़ वाले व्यक्ति का सामान फेंकते हुए दिख रहे हैं। कबाड़ी वाले युवक को कुछ लोग रोक रहे हैं और कह रहे हैं कि “हमारे गांव से कमाकर कैसे ले जा सकते हो।” इसके बाद उस व्यक्ति पर दबाव बनाते हैं कि जय श्रीराम बोले। आखिरकार कबाड़ीवाला जय श्रीराम बोलता है तब उसे जाने दिया जाता है। ये वीडियो सामने आने के बाद एएसपी आकाश भूरिया ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
चूड़ीवाले_के_बाद_कबाड़ीवाला
इंदौर के बाद उज्जैन में 'धर्मयुद्द'हमारे गांव से कमाकर कैसे ले जा सकता है तू.
जय श्री राम बोल,बोल जय श्री राम,हमारे गांव में घुसा कैसे तू,जय श्री राम तो बोलना पड़ेगा.@digvijaya_28@DGP_MP @MPArunYadav @jitupatwari @pcsharmainc pic.twitter.com/R54bEYVZBl
— TTN today 🚁 (@TNNtoday) August 29, 2021
उज्जैन की एक और घटना। क्या मामू व डीजीपी साहब यह अपराधिक कृत्य नहीं है? क्या उज्जैन पुलिस इन दिग्भ्रमित युवकों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे? अब तो हद होती जा रही है। https://t.co/1sJOy2FLKH
— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) August 29, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

