MP Breaking News

टावर चौराहे पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, उज्जैन पहुंचे ‘लालबाग के राजा’

उज्जैन के फ्रीगंज टावर चौराहे पर मंगलवार रात ‘लालबाग के राजा’ की भव्य गणेश प्रतिमा पहुंची। आतिशबाजी, ढोल और भजनों के बीच बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। 14 अगस्त से गणेशोत्सव की शुरुआत होगी।
टावर चौराहे पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, उज्जैन पहुंचे ‘लालबाग के राजा’

उज्जैन के फ्रीगंज टावर चौराहे पर मंगलवार रात करीब 9 बजे गणेश प्रतिमा का भव्य आगमन हुआ। कलालसेरी के युवराज गणेशोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु पहुंचे।

प्रतिमा के स्वागत के लिए टावर चौराहे पर विशेष व्यवस्था की गई थी। आतिशबाजी के साथ ढोल और डीजे की धुन पर धार्मिक भजन बजते रहे और युवा जमकर नाचे।

10 साल से गणेश जी की स्थापना कर रही समिति

समिति सदस्य प्रीतम गुप्ता ने बताया कि यह उनके ‘लालबाग के राजा’ का आगमन है। समिति पिछले 10 साल से गणेश जी की स्थापना करती आ रही है। इस साल गणेश प्रतिमा के आगमन का आयोजन दूसरी बार किया गया है। खास बात यह है कि प्रतिमा उज्जैन के ही कलाकारों ने तैयार की है। इसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।

वाहन पर विराजमान दिखे गणेश जी

गणेश प्रतिमा में भगवान गणेश को वाहन पर बैठे हुए दिखाया गया है। प्रतिमा में उनके हाथों में भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग, डमरू और त्रिशूल जैसे धार्मिक प्रतीक भी नजर आ रहे हैं। प्रतिमा को देखने और उसके आगमन में शामिल होने के लिए फ्रीगंज टावर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवाओं ने ढोल की धुन पर नृत्य कर गणेश जी का स्वागत किया।

14 अगस्त से शुरू होगा गणेशोत्सव

गणेश चतुर्थी पर 14 अगस्त को उज्जैन सहित देशभर में घर-घर गणेश जी की स्थापना की जाएगी। इसके बाद अगले 10 दिनों तक पूजा-अर्चना और गणेश उत्सव के कार्यक्रम होंगे। उज्जैन में गणेश प्रतिमाओं के आगमन का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में भी गणेश प्रतिमाओं के स्वागत के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
टावर चौराहे पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, उज्जैन पहुंचे ‘लालबाग के राजा’