उज्जैन में भी हो सकता है ‘निसर्ग तूफान’ का असर, 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने के आसार

उज्जैन में भी हो सकता है ‘निसर्ग तूफान’ का असर, 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने के आसार

उज्जैन| योगेश कुल्मी|

कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन जिले के निवासियों को आगाह किया है कि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निसर्ग तूफान का असर उज्जैन जिले में संभावित है। यहां पर आगामी 24 घंटे में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने भी इंदौर उज्जैन संभाग में होने वाले संभावित असर को लेकर धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और अलीराजपुर के कलेक्टरों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होने आकस्मिक आपदा प्रबंधन हेतु सारी व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं, तेज हवाओं के चलते पेड़ उखड़ने ,कच्चे खपरैल के मकानों को नुकसान पहुंचने केले की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई है एवं सावधानी बरतने को कहा गया है| कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों तथा पुलिसकर्मियों एवम अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी चेतावनी जारी करते हुए तैयार रहने को कहा है । जिससे आपात स्थिति में तुरंत आम जनता को राहत पहुंचाई जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews