Ujjain News: सवारी मार्ग के जर्जर मकान पर चला निगम का हथौड़ा, 36 भवन चिन्हित

Ujjain news

Ujjain News: सावन और भादो के महीने में बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलते हैं। महाकाल मंदिर से शुरू होकर यह सवारी शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई रामघाट पहुंचती है। जहां शिप्रा जल से बाबा के पूजन अर्चन के पश्चात सवारी पुनः मंदिर के लिए प्रस्थान करती है। इस बार 4 जुलाई से श्रवण का महीना शुरू हो जाएगा और बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए 10 जुलाई को चांदी की पालकी में सवार होकर निकलेंगे।

उज्जैन नगर निगम ने कसी कमर

इस बार अधिक मास होने के चलते सवारियों की संख्या 10 है। इसी के चलते व्यवस्थाओं को देखते हुए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। कलेक्टर और एसपी द्वारा सवारी मार्ग में मौजूद जर्जर भवनों को गिराने के आदेश मिलने के बाद अब नगर निगम द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई।

नगर निगम की टीम द्वारा सवारी मार्ग पत्नी बाजार स्थित तीन मंजिला जर्जर भवन को गिराने की कार्रवाई की गई है। कुल 36 मकानों को धारा 310 के तहत नोटिस जारी कर यह कहा गया है कि या तो वह मकान रिपेयर करवा ले या फिर खुद इन्हें तोड़ दें।

भवन मालिकों ने नहीं ली सुध

नगर निगम द्वारा सवारी मार्ग में आने वाले कई दर्जन मकानों के मालिकों को नोटिस देकर रिपेयरिंग करवाने या फिर मकान हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके वह सुनने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि नगर निगम ने मकान तोड़ने को कार्रवाई को अंजाम दिया। पोकलेन जेसीबी और कर्मचारियों को लेकर पहुंचे अमले ने देखते-देखते 3 मंजिला मकान को जमीन दोष कर दिया। जर्जर मकानों पर आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews