Hindi News

उज्जैन में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, शिप्रा एक्सप्रेस से 1.5 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, बंगाल जा रही थी खेप

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
उज्जैन में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात नारकोटिक्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आरपीएफ के साथ मिलकर सीबीएन ने ये युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 1 किलोग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

उज्जैन में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां रेलवे स्टेशन पर शिप्रा एक्सप्रेस के जरिए पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही लगभग 1.5 करोड रुपए की हेरोइन बरामद की गई है। नारकोटिक्स की टीम ने लगभग 1.067 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में नशीला पदार्थ साथ में ले जा रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो राजस्थान का निवासी है। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने ट्रेन में घेराबंदी की और जब तलाशी की गई तो ड्रग्स बरामद हुई।

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर नारकोटिक्स की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएन को इस बारे में सूचना मिली थी की ट्रेन नंबर 22911 शिप्रा एक्सप्रेस के जरिए बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही गुरुवार शुक्रवार के दरमियानी रात 1 बजे नारकोटिक्स के अधिकारियों ने उज्जैन आरपीएफ के साथ मिलकर कार्रवाई की। जनरल कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया गया और संदिग्ध दिख रहे एक युवक की तलाशी ली गई।

बैग से मिले ड्रग्स के पैकेट

जब युवक के बैग की तलाशी ली गई तो छुपा कर रखे गए दो पैकेट बरामद हुए। इनमें 1.067 किलोग्राम हेरोइन रखी हुई थी। बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार किया गया आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ का है।

पश्चिम बंगाल जा रही थी खेप

यह बताया जा रहा है कि राजस्थान के प्रतापगढ़ से मादक पदार्थ की इस खेप को पश्चिम बंगाल के हावड़ा भेजा जा रहा था। सीबीएन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब इस ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए लोगों और सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews