Ujjain News: बाबा महाकाल की शरण में पहुंची Bhumi Pednekar, नंदी हॉल से किया पूजन-अर्चन

Ujjain News

Ujjain News Hindi: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में दर्शन करने के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ साथ बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति के सितारों का आना-जाना भी लगा रहता है। हर दिन कोई ना कोई वीआईपी यहां बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेकने के लिए पहुंचता है। इसी कड़ी में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) मंदिर पहुंची और नंदी हॉल से बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर मुंबई से अपने साथियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वह बिल्कुल साधारण कपड़ों में नजर आई और उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। एक्ट्रेस ने पूरा समय अपने सिर को दुपट्टे से कवर करके रखा और महाकाल के पंडित शिवम व्यास और लड्डू गुरु ने नंदीहाल से अभिनेत्री से महाकाल का पूजन अर्चन करवाया।

Ujjain News

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री परिसर में मौजूद भगवान गणेश के मंदिर में भी पहुंची और आशीर्वाद लिया। भूमि पेडणेकर की एक के बाद एक कई फिल्में आने वाली हैं और कुछ पाइपलाइन में भी हैं। एक्ट्रेस को भीड़, द लेडी किलर, अफवाह, भक्षक, तख्त, मेरे हस्बैंड की बीवी जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews