उज्जैन: नाग पंचमी पर 350 से ज्यादा सफाई मित्रों ने संभाली स्वच्छता की कमान, श्रद्धालुओं को किया जागरूक

नाग पंचमी पर उज्जैन में श्रद्धालुओं के भारी भीड़ देखने को मिली। एक तरफ नागचंद्रेश्वर के दर्शन की लाइन और दूसरी तरफ सवारी की लिए उमड़ी भीड़ के बीच नगर निगम के सफाई मित्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
Ujjain

उज्जैन में नाग पंचमी पर भगवान नाग चंद्रेश्वर के दर्शन करने और बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए सोमवार के दिन लाखों भक्त शहर में पहुंचे। इन सभी ने कतार में लगकर मंदिर में दर्शन किए और शाम 4 बजे निकली बाबा महाकाल की सवारी में चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश और शिव तांडव स्वरूप के दर्शन किए।

उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। इस दौरान निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर प्रशासनिक अमला मैदान में सक्रिय दिखाई दिया। 350 से ज्यादा सफाई मित्रों ने तुरंत कचरा उठाकर और सवारी मार्ग की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

350 सफाई मित्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे से नागचंद्रेश्वर के दर्शन शुरू हो गए थे। जैसे ही दर्शन प्रारंभ हुए कर्कराज मंदिर पार्किंग, त्रिवेणी संग्रहालय हरसिद्धि की पाल, जयसिंहपुरा, रामघाट, कार्तिक चौक और गोपाल मंदिर जैसे मुख्य मार्ग पर स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यहां पर तीन शिफ्ट में 350 से ज्यादा सफाई मित्रों की ड्यूटी लगाई थी। इन सभी ने  कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

श्रद्धालुओं को किया जागरूक

इस दौरान आईईसी एजेंसी की टीम भी मैदान में सक्रिय रही। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को टीम ने कचरा इधर उधर ना फेंकने और डस्टबिन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने और आवारा मवेशियों पर नियंत्रण करने की कार्रवाई भी लगातार चलती रही। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति का संदेश भी दिया गया।

श्रद्धालुओं के लिए हेल्प डेस्क

इस दौरान प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की राहत और सुविधा के लिए 8 हेल्प डेस्क भी बनाए गए थे। इसके अलावा मार्गदर्शन के लिए शहर में 8 सहायक नियंत्रण कक्ष बनाए गए थे। यहां पर कर्मचारियों की शिफ्ट के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई। इन हेल्प डेस्क के जरिए बाहर के जिलों और राज्यों से आए दर्शनार्थियों को दर्शन, पार्किंग और मार्गों की सटीक जानकारी

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews