Ujjain: उज्जैन में सट्टे और ऑनलाइन गेमिंग के गोरखधंधे पर पुलिस की रेड, 15 करोड़ कैश समेत विदेश करेंसी जब्त, 9 गिरफ्तार

उज्जैन में अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 15 करोड़ समेत, जेवर, विदेशी करेंसी, और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
Ujjain

Ujjain News: उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है, जहां से सटोरियों से लगभग 15 करोड रुपए जब्त किए गए हैं। क्रिकेट सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग के अवैध कारोबार पर यह अब तक का पुलिस का सबसे बड़ा छापा है। पूरे प्रदेश में अब तक इतनी बड़ी मात्रा में नगद राशि नहीं पकड़ी गई है।

जो राशि जब्त की गई है। उसमें 500 के नोट की लगभग 3000 गड्डियां है और इसके अलावा 7 किलो चांदी के साथ 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है। पुलिस रात भर से नोट गिन रही है। नोट इतने ज्यादा है कि सुबह गिनने के लिए मशीन लगानी पड़ी। मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो चुका है।

क्रिकेट सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार

बता दें कि अमेरिका वेस्टइंडीज में चल रहे T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। इसके बाद एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में क्राइम ब्रांच और पुलिस अफसरों ने मुसद्दीपुरा और इंदौर रोड बाईपास पर मौजूद ड्रीम 19 कॉलोनी में दबिश दी। यहां से 15 करोड रुपए जब्त किए गए हैं।

बरामद हुई ये चीजें

जानकारी के मुताबिक सट्टे का यह गोरखधंधा बिल्डर पियूष चोपड़ा के घर में चल रहा था। मौके से पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नगद के साथ 3.50 करोड़ की विदेशी करेंसी, लैपटॉप, मोबाइल के साथ नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ T20 वर्ल्ड कप के मैच पर सट्टा लगाया जाता था।

फरार हुआ सरगना

इस अवैध सट्टे के कारोबार का खुलासा क्राइम ब्रांच के साथ नीलगंगा, खाराकुआं, कोतवाली थाना के पुलिस अफसरों की टीम ने किया है। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पैसा और नौ लोगों को गिरफ्तार तो किया है। लेकिन मुख्य सरगना पीयूष चोपड़ा मौके से भाग निकला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews