उज्जैन में दो सड़क हादसे, बस की टक्कर से 3 की मौत, बाइक की भिड़ंत में युवक ने तोड़ा दम

उज्जैन में दो सड़क हादसे देखने को मिले, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई है। दो बाईकों की टक्कर में एक युवक में दम तोड़ दिया। जबकि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।
Ujjain

उज्जैन में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां आमने सामने से हुई बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं शहर में एक ओर हादसा देखने को मिला। जिसमें बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई है।

शहर में हुए ये दोनों हादसे भैरवगढ़ थाना क्षेत्र और भान बड़ोदिया इलाके के हैं। दोनों ही घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। चलिए दोनों घटनाओं के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

बस की टक्कर से तीन की मौत

पहला मामला घट्टिया थाना क्षेत्र के भान बड़ोदिया का है। गुरुवार दोपहर लगभग 12.30 बजे यहां तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 60 वर्षीय मनोहर, 60 वर्षीय मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीनों बिशनखेड़ी बिशनखेड़ी के निवासी हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान शंकरलाल ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक यह तीनों बाइक से गेहूं की खरीदी करने के लिए उज्जैन आ रहे थे। आज इनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Ujjain

दो बाईकों की हुई टक्कर

दूसरा मामला भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के उन्हेल रोड का है। यहां गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे के करीब दो बाइक आपस में भिड़ गई। इस घटना में नीलगंगा मल्टी में रहने वाले 25 वर्षीय छोटू की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद छोटू को भी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां जांच के बाद रात लगभग 11:05 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव आज पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews