केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति पहुंची महाकाल मंदिर, राहुल गांधी समेत दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति पहुंची महाकाल मंदिर, राहुल गांधी समेत दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

Ujjain News: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में दर्शन करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची। यहां उन्होंने गर्भ गृह में 10 मिनट तक पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा।

गुरुवार दोपहर महाकाल मंदिर पहुंची केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संत सम्मेलन में शामिल होने से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। गर्भ गृह में बाबा का पूजन अर्चन करने के बाद समिति की ओर से उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और लड्डू प्रसाद भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह बाबा महाकाल की भक्त हैं और हर वर्ष मंदिर में दर्शन करने के लिए आती हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि वह चर्च जाते हैं तो क्रॉस पहनते हैं। मस्जिद में जाते हैं तो टोपी पहन लेते हैं। वह मौसमी सनातनी है और बस यही चाहते हैं कि वह कैसे भी सत्ता पर काबिज हो जाए।

मंत्री यहीं नहीं रुकी उन्होंने फिलहाल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान पर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भगवा कपड़े आध्यात्मिक दृष्टि की पहचान है और इस तरह से अशालीन कपड़े पहनना आध्यात्मिक संस्कृति को चोट पहुंचाना है। फिल्म बनाए लेकिन इस तरह से भगवान का अपमान ना करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews