Vikram University: विभिन्न संस्थानों के 280 कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, 26 जून है आवेदन की अंतिम तिथि

Vikram University

Vikram University Ujjain: इस समय सभी यूनिवर्सिटी में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश चल रहे हैं। विक्रम विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में दो लाख और स्नातकोत्तर में साढ़े 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। मेरिट के आधार पर होने वाले प्रवेश के लिए 1000 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। प्रवेश की प्रक्रिया अब भी जारी है, जिसके लिए 26 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं।

बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय की अलग-अलग अध्ययन शालाओं में 280 कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है। विद्यार्थी जिस भी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं उसके लिए एमपी ऑनलाइन से आवेदन जमा करवा सकते हैं। गत वर्ष से शुरू हुई संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी के लिए साढ़े 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें से दो लाख स्नातक और अन्य स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी हैं।

Vikram University के इन कोर्स में प्रवेश

विश्वविद्यालय की ओर से अलग-अलग संकाय और विषयों में प्रवेश दिया जा रहा है। जिसमें कला, साहित्य, वाणिज्य, व्यवसाय प्रबंध, समाज विज्ञान, कृषि, वानिकी, इंजीनियरिंग, शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी समेत रोजगार परक और विश्वस्तरीय पाठ्यक्रम शामिल है।

यूनिवर्सिटी की अध्ययन शालाओं में 280 स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा प्रमाण पत्र कोर्स संचालित किए जाते हैं। जिनमें प्रवेश चल रहे हैं और जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं, वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews