सरकारी आवास में रिश्वत लेते सहायक संचालक रंगेहाथ गिरफ्तार

umaria-bribe

उमरिया, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के उमरिया जिले (Umaria) में उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को लोकायुक्त (Lokayukt) की टीम ने रिश्वत (Bribe) लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है| अधिकारी के उनके ही विभाग में पदस्थ ग्रामीण विकास उद्यान अधिकारी ने लोकायुक्त में शिकायत की थी| जिसके बाद बुधवार को लोकायुक्त ने सहायक संचालक को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया|

जानकारी के मुताबिक सहायक संचालक उद्यानिकी राम अभिलाष साकेत ग्राम मझियार थाना बैकुंठपुर तहसील सिरमौर जिला रीवा को लोकायुक्त रीवा की टीम ने बुधवार को दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है| अधिकारी पर अपने ही विभाग में पदस्थ ग्रामीण विकास उद्यान अधिकारी मस्तराम सिंह से रिश्वत की मांग करने का आरोप है| इसकी शिकायत लोकायुक्त को की गई थी|

मस्तराम सिंह की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस रीवा ने सरकारी आवास में छापे की कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपी को सर्किट हाउस लाया गया| शिकायतकर्ता ग्रामीण विकास उद्यान अधिकारी मस्तराम सिंह का आरोप है कि उनका एक बिल पास करने के लिए दस प्रतिशत राशि रिश्वत में मांगी थी।

बताया गया है कि वर्ष 2019 में कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन में मस्तराम सिंह ने 184800 व्यय किए थे। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके उन्होंने बिल दिनांक 23 -11- 2019 एवं 16- 6 -2020 को जमा कर दिए गए थे। इसके बाद भी सहायक संचालक उद्यान जिला-उमरिया के द्वारा उक्त बिल स्वीकृत नहीं किए गए। बिल स्वीकृत करने के लिए राम अभिलाष साकेत सहायक संचालक उद्यान जिला-उमरिया द्वारा रिश्वत के रूप में राशि 184800 का 10 परसेंट रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत लोकायुक्त ने सहायक संचालक उद्यानिकी राम अभिलाष साकेत को रंगे हाथ गिरफ्तार किया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews