बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित, अब तक पहुंचे 2 हजार से ज्यादा देशी विदेशी सैलानी, 5 अक्टूबर तक बुकिंग फुल

बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपनी खूबसूरती और विभिन्न प्रकार के जानवरों के लिए पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त है यहां पर सर्वाधिक बाघों की संख्या और उनके संरक्षण के साथ प्रदेश में तेंदुए की संख्या अधिक होने के साथ-साथ अन्य प्रकार के जीव भी आकर्षण का केंद्र हैं । 
Bandhavgarh Tiger Reserve

मध्य प्रदेश के अन्य नेशनल पार्क की तरह ही पिछले तीन महीने से बंद बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व का कोर जोन 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल गया है, लम्बे अंतराल के बाद टाइगर को देखने पहुंचे सैलानियों के चेहरे पर इसे लेकर ख़ुशी अलग ही दिखाई दे रही है, पर्यटकों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिनों में 2091 पर्यटक टाइगर को देखने आ चुके हैं इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

1 अक्टूबर को जंगल सफारी की औपचारिक शुरुआत परंपरागत विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ के साथ की गई। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बाघ सहित अन्य वन्यजीवों को देखने जाने वाले पर्यटकों का स्वागत किया और जिप्सी को जंगल सफारी के लिए सैलानियों को रवाना किया।

नेचर टूरिज्म के प्रति बढ़ता लगाव 

1 अक्टूबर से ओपन हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सैलानियों का उत्साह देखते ही बनता है, लगातार पर्यटकों की बढती संख्या इस बात को दर्शा रही है कि भारत में नेचर टूरिज्म के प्रति कितना लगाव है, देशी सैलानियों के साथ साथ विदेशी सैलानी भी टाइगर सहित अन्य वन्य जीवों को देखने बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं।

तीन दिन में ही पहुंच चुके 2091 देशी विदेश पर्यटक  

बांधवगढ़ नेशनल पार्क प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक एक अक्टूबर को 506 पर्यटक कोर एवं बफर जोन में पहुंचें इसमें तीन विदेशी पर्यटक भी थे, वहीं छुट्टी के दिन 2 अक्टूबर को 826 पर्यटक पहुंचे इसमें 19 विदेशी पर्यटक शामिल थे और आज 3 अक्टूबर को 759 पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंचे जिसमें 18 विदेशी पर्यटक शामिल थे।

Tiger देखकर रोमाचित हो उठे पर्यटक 

तीन दिनों में ही 2091 देशी विदेशी पर्यटकों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहुंचकर बता दिया है कि ये नेशनल पार्क उनके लिए कितना विशेष है, बता दें यहां पर पहले ही दिन पर्यटकों को आसानी से बाघ देखने को मिला जिसे देखकर पर्यटक रोमाचित हो उठे, उधर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर होटल व्यवसायी सहित अन्य स्थाई व्यापारी भी खुश दिखाई दे रहे हैं।

5 अक्टूबर तक बुकिंग फुल 

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर तक सभी जोन फुल है , उन्होंने कहा काउंटर की बुकिंग चालु है जो पर्यटक यहाँ आकार जंगल सफारी का आनंद लेना चाहते हैं वे आ सकते हैं उनका स्वागत है।

सिर्फ बाघ ही नहीं अन्य वन्यजीवों के भी होते हैं दीदार  

बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपनी खूबसूरती और विभिन्न प्रकार के जानवरों के लिए पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त है यहां पर सर्वाधिक बाघों की संख्या और उनके संरक्षण के साथ प्रदेश में तेंदुए की संख्या अधिक होने के साथ-साथ अन्य प्रकार के जीव जैसे भालू, हिरण, नीलगाय, बायसन तो मिलते ही हैं तो वही समृद्ध जैव विविधता ऐतिहासिक किलों और प्राचीन गुफाओं के दर्शन भी किए जाते हैं मानव की पर्यटक बांधवगढ़ आकर यहां के पेड़ पहाड़ नदी को देखकर अलग ही अनुभूति प्राप्त होती है।

[dgv_vimeo_video id=”1124222571″]

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews