उमरिया में एसडीएम की गुंडागर्दी, ओवरटेक से नाराज अधिकारी ने युवकों को सरेआम पिटवाया, एक की हालत गंभीर

उमरिया में एसडीएम की गुंडागर्दी, ओवरटेक से नाराज अधिकारी ने युवकों को सरेआम पिटवाया, एक की हालत गंभीर

UMARIA NEWS : मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ओवरटेक करने से गुस्साए साहब ने दो युवकों की गाड़ी पीछा कर रुकवाई फिर उन्हें अपने मातहतों से बुरी तरह पिटवा दिया। दोनों युवकों का सिर फट गया और उनकी गाड़ी भी फोड़ दी गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”905264098″]

SDM ने खुद पीटा 

जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है। गाड़ी ओवरटेक करने के मामले में दो युवकों को बुरी तरह पीटा गया है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था मुझे लेट हो रहा था इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था। इसकी वजह से एसडीएम साहब की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया। वही इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैं बीच बचाव कर रहा था।

[dgv_vimeo_video id=”905265038″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews