CM मोहन ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, खाते में पहुंचे 1500-1500 रुपये, गैस रिफिल के लिए 450 रुपए भी

Ladli BehnaYojana 41st Installment: नवरात्रि में लाड़ली बहनों को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात, उमरिया से जारी की 41 वीं किस्त की राशि, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500-1500 रुपये, गैस रिफिल के लिए 450 रुपये का अनुदान भी
ladli behna yojana

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया में आयोजित सम्मेलन से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में लगभग 1,834 करोड़ की राशि का अंतरित की है।

साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों और विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों के लिए 450 में गैस सिलेंडर रीफिल के लिए 2 माह की 115.10 करोड़ की अनुदान राशि का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इसका लाभ 23 लाख महिलाओं को मिलेगा।

नवरात्रि के दौरान महिलाओं को मिलने वाली यह राशि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी। अब नवंबर में 42वीं किस्त जारी की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मई 2023 में शुरू की गई थी। वर्तमान में  1.25 करोड़ से अधिक राज्य की पात्र महिलाओं (लाड़ली बहनों) को हर महीने 1500 (18000 रु सालाना) की आर्थिक सहायता दी जाती है।  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली पंजीकृत पात्र महिलाओं को योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रतिमाह 900 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। सहायता राशि आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है।

इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन के चलते चार बार 250-250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत 11,300 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews