
Umaria News : विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज सुबह से टाईगर सफारी शुरू हो गई है। बता दें कि इसके लिए सैलानियों को 3 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा है। जिसके बाद आज ताला, मगधी और खितौली कोर को खोला गया है। बता दें कि यह तीनों कोर जोन जुलाई से सितंबर कुल 3 महीने के लिए बंद हो जाते हैं और बारिश के बाद 1 अक्टूबर से सफारी शुरू होती है।
पर्यटकों ने लिया टाइगर सफारी का आनंद
गेट खुलते ही यहां बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चाओं में आए डॉली चाय वाला भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे, जहां उन्होंने ताला कोर जोन में टाइगर सफारी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बाघों को भी देखा। उन्हें देखते ही फैंस भी उनके पास पहुंचे और फोटो खिचवाईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। इसके अलावा, वन्य प्रेमियों की भी यहां भीड़ देखने को मिली।
वन्य प्रेमियों की उमड़ी भीड़
बता दें कि बारिश के बाद 3 महीनों में पार्क के कोर जोन एरिया में पार्क प्रबंधन के द्वारा सड़कों की मरम्मत के कार्य के साथ-साथ सतत पेट्रोलिंग भी की जाती है। बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के तीनों कोर ज़ोन में बाघों की अधिक संख्या होने के कारण यह पर्यटकों की पहली पसंद होते है।
[dgv_vimeo_video id=”1014672187″]
[dgv_vimeo_video id=”1014672746″]
[dgv_vimeo_video id=”1014672976″]
उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

