
Umaria News: सेंट्रल स्कूल उमरिया के नाबालिग छात्र छात्राओं द्वारा कार पर किये गए स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पर उमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उन गाड़ियों की एक रैली निकालकर गांधी चौक पर नारियल एवं फूल चढ़कर गाड़ियों पर जुर्माना लगाया, पुलिस ने परिजनों से अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ी देकर उनकी जान जोखिम में ना डालें।
मामला उमरिया जिले के केंद्रीय विद्यालय से जुड़ा है जहाँ चल रही फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं को शहर में घुमाने के लिए एक कार जुलूस निकाला गया और इसी जुलूस में कुछ छात्र छात्राएं स्टंट भी करते नजर आए , लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसपर पुलिस एक्शन में आई।
पुलिस ने गाड़ियों पर चढ़ाई फूल माला निकाल जुलूस
पुलिस उन तीन गाड़ियों को जब्त कर लिया जिनपर छात्र छात्राएं स्टंट कर रहे थे, इतना ही नहीं पुलिस ने छात्र छात्राओं के पेरेंट्स को फोन लगाकर बुलाया और फिर जब्त गाड़ियों का जुलूस निकाला, शहर में घुमाया और इनपर फूल माला नारियल चढ़ाया और पोस्टर भी चिपकाया।
परिजन बोले हमें इसकी जानकारी नहीं थी, पुलिस ने गाड़ी जब्त की
पुलिस ने कहा स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद हमने गाड़ियाँ जब्त की है उनपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, उनपर जुर्माना लगाया जायेगा, उधर मौके पर पहुंचे एक छात्रा के परिजन ने कहा कि उनकी बेटी ने रैली के लिए कार मांगी थी, मुझे लगा स्कूल में कोई कार्यक्रम होगा बाद में मुझे मालूम चला कि ये सड़क पर गाड़ी लेकर निकले हैं स्टंट किया है।
[dgv_vimeo_video id=”1053765585″]
[dgv_vimeo_video id=”1053765769″]
[dgv_vimeo_video id=”1053765927″]
[dgv_vimeo_video id=”1053766096″]
उमरिया से बृजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

