उमरिया के सरकारी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, घायल छात्र का प्राचार्य ने चुपचाप कराया इलाज, अधिकारी अनजान

उमरिया के गांव अखराड़ के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र पर छत का प्लास्टर गिरने की जानकारी सामने आई है। यह घटना वैसे तो 24 जुलाई की है लेकिन स्कूल में प्राचार्य ने छात्र के इलाज के जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश की है।
Umaria

उमरिया जिला मुख्यालय के अंतिम छोर में पड़ने वाले गांव अखराड़ के सरकारी स्कूल में एक घटना देखने को मिली। यहां एक क्लास की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा छात्रों के ऊपर गिर गया। इसकी वजह से दो से तीन छात्र घायल हो गए।

इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि शासकीय विद्यालय में इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं लगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस घटना से अनजान होने की बात कही है। जो छात्र घायल हुए हैं। उसमें से एक की हालत गंभीर है क्योंकि उसके सिर और कंधे सहित शरीर के कई हिस्से में फैक्चर हुआ है।

प्राचार्य ने मामले पर डाला पर्दा

हादसे में जो छात्र घायल हो गए हैं। उनके मुताबिक बाथरूम से लौटते वक्त अचानक छत का प्लास्टर ऊपर से गिर गया। मामले की सूचना लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो प्राचार्य ने इलाज की जिम्मेदारी लेकर सबको शांत कर दिया। स्कूल प्राचार्य ने घायल छात्रों का चुपचाप इलाज करा कर अफसर को इस बात की खबर नहीं लगने दी। यही वजह रही कि इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं लगी।

अभी भी पड़ा है मलबा

स्कूल के जिस कक्षा में यह घटना हुई है वहां पर अभी भी मलबे के रूप में बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए हैं। लगभग 5 फीट से ज्यादा का प्लास्टर टूटा है। हादसे के बाद क्लास को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।

परिजनों का क्या कहना

इस मामले में घायल छात्र के परिजनों का कहना है कि हमें यह जानकारी लगी थी स्कूल में छठ का प्लास्टर गिर गया है। घायल छात्र लव कुश गुप्ता के भाई के मुताबिक जब उन्हें पता चला कि स्कूल में हादसा हुआ है तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां पर उनके भाई को चोट लगी हुई थी। प्रिंसिपल ने कहा कि इसके इलाज की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। वो उसे इलाज के लिए दो बार कटनी भी लेकर गए हैं और कहा है कि जितना भी खर्चा है सब मैं उठाऊंगा।

अधिकारी का क्या कहना

इस मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह बरकड़े से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह के हादसे से मैं अनजान था। मुझे भी आपके माध्यम से पता चल रहा है। अगर विद्यालय में किसी भी तरह की घटना होती है तो संबंधित प्राचार्य को जिले के वरिष्ठ अधिकारी को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैं प्राचार्य से बात की है और उन्होंने बताया है कि एक छात्र ज्यादा घायल हुआ है उसके एक्सरे भी कराए हैं। मैंने उन्हें छात्र का इलाज अपने स्तर पर ठीक तरह से कराने के लिए निर्देशित किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews