कोलकाता की घटना को लेकर उमरिया के डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों की हो रही फजीहत

पूरे जिले भर में बंद हुई ओपीडी से स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प पड़ गई और मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे।
doctor strike

Umaria News : कोलकाता की घटना के विरोध में डाक्टरों की देशव्यापी हड़ताल के चलते शुक्रवार को उमरिया जिले में मरीजों को खासी परेशानी उठाना पड़ी। वहीं गंभीर मरीजों के लिए एमरजेंसी वार्ड खुला रखा गया था, सुबह 9 बजे से 1 बजे तक करीब 500 मरीजों की पर्चियां ओपीडी से काटी गई हैं, जिन्हें इलाज नहीं मिल सका है, डाक्टरों की इस हड़ताल के कारण सबसे बड़ी परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ी है।

मरीजों की हो रही फजीहत

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हो रही बर्बरता और गत दिनों एक महिला डाक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आज उमरिया जिला अस्पताल में पदस्थ डाक्टरों ने हड़ताल कर दी थी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था, इस दौरान हाथों में पर्चे लिए मरीज और उनके परिजन डाक्टरों को तलाशते रहे।

[dgv_vimeo_video id=”999484381″]

[dgv_vimeo_video id=”999484250″]

[dgv_vimeo_video id=”999483624″]

वहीं कई गंभीर मरीजों को इलाज नसीब नहीं हो सका है। इस दौरान सुबह से अपना इलाज कराने आई गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक थी और वह कराहती हुई डाक्टरों का इंतजार करती रहीं। पूरे जिले भर में बंद हुई ओपीडी से स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प पड़ गई और मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”999483767″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews