
Umaria News : उमरिया वन विभाग मे पदस्थ वन रक्षक कम अजाक्स नेता प्रीतम कोल की दबंगई सामने आई है। जहाँ बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी से मारपीट की है। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय मे जबरन घुसने का प्रयास कर रहा था। महिला कर्मचारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं विभाग के अधिकारी ने जांच में जुटे हुए है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दरअसल वन रक्षक कम अजाक्स नेता प्रीतम कोल अपनी नेता गिरी चमकाने के चक्कर में सैकड़ों महिलाओं को जबरन डिप्टी डायरेक्टर के कमरे में ले जाने का प्रयास कर रहा था। जिस पर ड्यूटी मे तैनात महिला कर्मचारी ने रोकने का प्रयास किया तो वन विभाग के कर्मचारी कम अजाक्स नेता ने महिला कर्मी के साथ वाद विवाद कर धक्का दे कर गिरा दिया जिसमे वह घायल हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”987937877″]
जिसकी शिकायत पीड़ित प्रीती द्विवेदी ने कोतवाली उमरिया में कर कार्रवाई की मांग की है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन रक्षक प्रीतम कोल एवं अजाक्स नेता ने डिप्टी डायरेक्टर कक्ष में घुसकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे पदस्थ सुरक्षा श्रमिकों को अन्यत्र शिफ्ट करने का अपने जिम्मेदार अधिकारियों पर दबाव भी बनाया है जिसे जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं माना वनरक्षक एवं अजाक्स नेता प्रीतम कोल की दबंगई का कोई पहला मामला नहीं है। प्रीतम कोल ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ बाबूओं पर अजाक्स संगठन के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप पहले भी लग चुका है जिसकी शिकायत कोतवाली मे दर्ज करवाई जा चुकी है।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”987934831″]
[dgv_vimeo_video id=”987934969″]
[dgv_vimeo_video id=”987937748″]
