
Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बिजली महकमे के स्मार्ट मीटर के विरोध सहित अन्य 5 मांगो को लेकर कांग्रेस द्वारा विरोध किया है। कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा।
क्या है पूरा मामला
जिला मुख्यालय अंतर्गत कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे शामिल होने पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल मार्को भी पहुचे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी 5 सूत्री मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए। अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल ना जमा करने की अपील की है और कहा है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”992939984″]
[dgv_vimeo_video id=”992940229″]
वहीं प्रदेश के सरकार के ऊपर यह आरोप लगाया कि नल जल योजना एवं स्मार्ट मीटर के नाम से जनता को ठगा जा रहा है पहले डिजिटल मीटर लगे तो जनता ने पैसे दिए अब स्मार्ट मीटर में भी बिजली का बिल अधिक आने की शिकायतें ज्यादातर मिल रही है। मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहनाओ को जो पैसा दे रही है वह स्मार्ट मीटर के माध्यम से वसूलने की तैयारी कर रही है। अगर सरकार ने हमारी इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”992939732″]
[dgv_vimeo_video id=”992940473″]
